बॉलीवुड व हॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की अभी हाल ही में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ सगाई की खबरें आयी है, हालांकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
लेकिन दोनों में से किसी ने सगाई की बधाई देने वालों को मना भी नहीं किया है। जिससे दोनों की सगाई का अंदेशा लगाया जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की अगर उम्र की बात की जाए तो दोनों की उम्र में 11 वर्ष का अंतर है।
खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा इस समय 36 वर्ष की है जबकि उनके होने वाले पति निक जोनस इस समय 25 वर्ष के है। एक अंग्रेजी खबर वेबसाइट हार्पर बाज़ार की मानें तो निक जोनस को अपनी उम्र से ज्यादा उम्र की लड़कियाँ डेट करना पसंद है।
साल 2016 में जब जोनस 23 वर्ष के थे तब केट हडसन को डेट करने को लेकर अफवाहें उड़ी थी। वहीं पिछले वर्ष जोनस को उनके फैंस ने उन्हें 37 वर्षीय जेन्ना डीवान के साथ इंस्टाग्राम पर फ़्लर्ट करते पाया था। इसलिए ऐसा माना जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा को जोनस ने उनकी उम्र को लेकर भी ज्यादा पसंद किया हो।
वहीं दूसरी ओर प्रियंका की सगाई की खबरें सामने आने के बाद सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को भी छोड़ने की खबरें भी सामने आयी थी। खबरों की मानें तो प्रियंका ने यह फिल्म अपनी शादी की वजह से छोड़ी है।
अली अब्बास जफ़र ने प्रियंका के भारत फिल्म छोड़ने को लेकर ट्विटर पर ट्वीट किया था कि ‘ हाँ प्रियंका चोपड़ा भारत फिल्म का अब हिस्सा नहीं रही है। और उनका फिल्म छोड़ने का कारण बहुत ही ख़ास है।
ये भी पढ़े – आरएस शर्मा के चैलेंज के बाद यूआईडीएआई ने कहा मत कीजिये अपना आधार नंबर शेयर
उन्होंने हमें फिल्म छोड़ने की सूचना बिल्कुल ठीक समय पर दी है और हम उनके इस फैसले से बहुत ही खुश है। भारत टीम उनको इसके लिए बहुत बधाई देती है और ख़ुशी जीवन की कामना करती है। ‘ प्रियंका चोपड़ा तथा निक जोनस के प्यार की अफवाहें मई में आयी थी।
जिसके बाद ये अफवाहे हकीकत में बदल गई। जून में प्रियंका निक के परिवार से मिली तो वही जोनस भी प्रियंका के परिवार से मिलने भारत आये थे। अब सितंबर में दोनों की शादी की खबरें जोरों पर है।
अपनी राय दें